Weight Loss Tips In Hindi -10 दिन में मोटापा कैसे कम करें |

दोस्तों , आजकल ज्यादातर लोग मोटापेसे परेशांन है | इस मोटापे की वजह से कई लोग खतरनाक और गंभीर बीमारियों के शिकार बन चुके है | आजकल लोग अपने खानपान पे ज्यादा ध्यान नहीं देते , समय पर खाना नहीं खाते | जंक फ़ूड की और सब भाग रहे है और अपनी तबियत ख़राब कर रहे है , इसी वजह से लोगो के शरीर में चर्बी बढ़ने लगी है और वो मोटापे के शिकार बन रहे है | इस लेख के माध्यम से आप को मै कुछ वेट लॉस की टिप्स बताऊंगा जिससे आप अपना मोटापा १० दिन में कम कर सकते हो | तो आइये जानते है १० आसान तरीके –

Weight Management क्यों जरुरी है?

मोटापा आज की सबसे बड़ी गंभीर समस्या बन रही है। आजकल लोगो के खानपान में बदलाव आया है | रहन सहन का तरीका बदल रहा है इससे लोगो में मोटापा बढ़ रहा है | इस मोटापे की वजह से हम कई गंभीर बीमारियों के शिकार बन रहे है | इसलिए अगर हमें अच्छी सेहत चाहिए और अच्छा जीवन जीने के लिए weight management बहुत जरुरी है।

Table of Contents

वजन कम करने के दस आसान उपाय (Weight Loss Tips In Hindi)

ज्यादातर लोग ये सोचते है की केवल डाइट करनेसे ही अतिरिक्त वजन घटा सकते है | लेकिन ऐसा नहीं है ,केवल आप अपनी जीवनशैली में छोटासा बदलाव लेकर भी वजन कम कर सकते है | Weight Loss  करने के इस आसान तरीकोंसे आप अपना बढ़ा हुआ वजन / मोटापा आसानीसे कम कर सकते है, तो आइये जानते है वो आसान तरीके कोनसे है………

1. Life Style में बदलाव            
एक छोटासा बदलाव भी हमारी जिंदगी में महत्त्व रखता है |

ज्यादातर लोगों को अकसर वजन कम करने के लिए जीवनशैली में बदलाव करना कठिन लगता है। लेकिन एक छोटासा बदलाव सबसे जल्दी वजन कम करने का उपाय है। हालांकि, आप छोटे बदलावों से शुरुआत कर सकते हैं जैसे कि केवल भूख लगने पर ही खाना, , हेल्दी नाश्ता करना , टीवी देखते समय खाना नहीं खाना| ये छोटे-छोटे बदलाव आपका मोटापा कम करने में आपकी मदद कर सकते है |
इस क्षेत्र में एक्सपर्ट लोगो का कहना है की जो लोग ये छोटासा बदलाव अपनाते है ,उनका वजन जल्दी काम हो सकता है |
सातत्यपूर्ण व्यायाम आपको कैलोरी (caloire) जलाने और अपनी चयापचय (metabolism) दर बढ़ाकर मोटापा कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह मस्कुलर मास को बढ़ाता है। इसलिए, अपनी दैनिक जीवन शैली में विविध प्रकार की शारीरिक गतिविधियो को शामिल करने से निश्चित रूप में वजन कम हो सकता है।
रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलावों से बहुत कुछ बदल सकता है। जैसे सुबह की शुरुआत पानी के साथ करना, चीनी का सेवन कम करना, जंक फ़ूड खाने के बदले घर में बनाकर खाने का प्रयास करने जैसे छोटे छोटे बद्लावसे हम अपने शरीर को फिट और गंभीर बीमारियोसे दूर रख सकते हैं। इसलिए बदलाव जरूरी है |

2. दिन शुरुवात नाश्ते से करो |
एक अच्छा नाश्ता ही आपको अच्छी सेहत रखने में मददगार होता है |

जैसे गाड़ी के लिए ईंधन की जरुरत होती है ,वैसे ही हमारे शरीर का ईंधन नाश्ता है | यदि आप मोटापेसे दूर रहना चाहते है, तो दिन की शुरुआत एक अच्छे नाश्ते से करे | वास्तव में, ऐसा माना जाता है की नाश्ता न करना अधिक वजन और मोटापे से जुड़ा हुआ है। इसलिए आपको अपना नाश्ता हररोज बिना भूले लेना चाहिए। सो कॉल्ड बंद पैकेट हेल्थी फ़ूड पर निर्भर न रहें। घर का बना हुआ नाश्ता जरूर ले । यदि आप आसानी से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो यह ध्यान में रखे कि दिन का आपका पहला भोजन पूरी तरह से संतुलित हो और इसमें खूब सारा प्रोटीन, अच्छा वसा (fat) और आहार फाइबर (fiber) हो।

3. भरपूर पानी पिएं

जैसे कहते है की जल ही जीवन है | वैसे ही हमारे जीवन में पानी का महत्त्व अनमोल है | अगर हमारे शरीर को स्वस्थ और संतुलित रखना है तो पर्याप्त पानी का सेवन करना आवश्यक है | जानकारों का मानना है की पर्याप्त पानी सेवन करने से हमें Weight Loss  करने में मदद होती है | और हम एक अच्छी और सेहतमंद जिंदगी का मजा ले सकते है |

4. रोजाना अच्छी नींद ले

अपने हेल्थ को संतुलित और अच्छा रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है की आप रोजाना अच्छी नींद ले | रोजाना अच्छी नींद के कारण हम अपने वजन को नियंत्रण ( Weight Control )में रख सकते है | वजन कम करने ( Weight Loss ) के लिए ७ से ८ घंटे की अच्छी नींद लेना काफी जरुरी है | कार्टिसोल ( Cartisole ) बढ़ने का मुख्य कारण होता है कम नींद लेना , जिससे शरीर में चर्बी बढ़ जाती है और उसे कम करना मुश्किल होता है , इसलिए रोजाना अच्छी नींद लेना बहुत जरुरी है |

5. फ्लेवर्ड ड्रिंक्स कभी न ले

फ्लेवर्ड ड्रिंक्स वजन बढ़ने का बड़ा कारण है |
ज्यादातर लोग फलो का जूस पिते है लेकिन जानकारों का ये मानना है की अगर आप फल को चबाकर खाये तो वो अपनी सेहत के लिए फायदेमंद होता है |इसके अलावा डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा कभी न ले | कोल्ड ड्रिंक्स सिर्फ हमारी कालरिज बढ़ने का काम होता है |जल्दी वेट लूज़ करने के चक्कर में गलत ड्रिंक्स का सेवन करते है इससे हमारा मोटापा बढ़ने का ही काम होता है | तो फ्लेवर्ड ड्रिंक्स से सदा दूर रहना ही फायदेमंद है |

6. घर पर बनाएं Weight Loss Healthy Snack

ज्याsदातर लोग ये सोचते है की वजन कम करने के लिए सिर्फ फ्रूट सलाद , जूस ,सुप का सेवन करना जरुरी है | लेकिन आप अपने घर पर ही हेल्थी snacks बनाकर अपना वजन कम कर सकते है ,जैसे टिक्की चाट आदि हेल्थी snacks का सेवन करने से Weight Loss होने में ज्यादा मदद होगीं

7. विटामिन डी का भरपूर सेवन करे

अगर आप हररोज सिर्फ १० मिनट धुप में खड़े रहते हो तो भी आपको vitamin D मिल सकता है |शरीर के हार्मोन्स को नियंत्रित रखने में विटामिन डी का उपयोग होता है | इससे वजन घटाना और चर्बी कम करने में सहायता होती है |
विटामिन डी का सही मात्रा में खुराक लेने से शरीर का अब्सॉर्प्शन रेट भी बढ़ जाता है | वैसे तो विटामिन डी के कई लाभ है , लेकिन यह हमें वजन कम करने में भी लाभदायक रहता है |

8. चीनी का सेवन कम करे

चीनी का सेवन शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है | आयुर्वेदा में ऐसे विष के समान माना है |

मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए चीनी (sugar) का सेवन करना अच्छी बात नहीं है और यह आपके वजन घटाने की यात्रा (weight loss journey) को और भी प्रभावित करता है। इसकी जगह आप गुड़ का सेवन करे तो वो सेहत के लिये फायदेमंद रह्ता हैं |

9. आहार योजना

अधिकतर लोग जिनका वजन बढ़ गया है उसकी सबसे बढ़ी वजह ये होती ये की वे अधिक मात्रा में खाते है और अपने पर नियंत्रण नहीं रख सकते , ऐसी वजह से उनका वजन दिन ब दिन बढ़ता जाता है और आगे जाकर उन्हें कई सारी बीमारियो का सामना करना पढता है | इसलिए weight loss करने के लिए diet plan बेहत जरुरी है | अगर आपका उचित diet प्लान होगा तो weight loss करना बहुत ही आसान है | इसलिए आप एक अच्छे डाइटिसिन की सलाह ले और अपना प्लान बनाये |

10. स्वस्थ भोजन चुनें

वजन घटने की यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण ये की आप आखिर कैसा खाना कहते है ? अगर आप ज्यादातर बहार का खाना खाते हो, बंद पैकेट का खाना कहते हो तो वो सेहत के लिए अच्छा नहीं है | इससे शरीर की चर्बी बढ़ती है और अपने वजन कम करने के सपने में रोख लग जाती है | तो आप हमेशा ये ध्यान में रखे की घर का बना खाना ही सेहत के लिए अच्छा होता है | जिससे अपने weight loss करने में आपकी मदद होगी |

10. स्वस्थ भोजन चुनें

वजन घटने की यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण ये की आप आखिर कैसा खाना कहते है ? अगर आप ज्यादातर बहार का खाना खाते हो, बंद पैकेट का खाना कहते हो तो वो सेहत के लिए अच्छा नहीं है | इससे शरीर की चर्बी बढ़ती है और अपने वजन कम करने के सपने में रोख लग जाती है | तो आप हमेशा ये ध्यान में रखे की घर का बना खाना ही सेहत के लिए अच्छा होता है | जिससे अपने weight loss करने में आपकी मदद होगी

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment